नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में बदमाशों का कहर, मिठाई की दुकान में बंदूक की नोक पर लूट

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चार बदमाशों के एक गैंग ने हथियारों के दम पर महज आधे घंटे में तीन अलग-अलग वारदातों को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। इन घटनाओं में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई, एक महिला से गहने छीने गए और मिठाई की दुकान में घुसकर लूटपाट की गई।

मिठाई की दुकान में हुई वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक बदमाश हाथ में तमंचा लेकर दुकानदार को धमकाता दिखाई दे रहा है। आरोपी ने दुकानदार से गल्ले में रखे पैसे निकालने को कहा। विरोध करने पर बदमाश ने तमंचे के बट से दुकानदार पर हमला किया और दुकान में रखी मिठाइयों को सड़क पर फेंक दिया।

जानकारी के अनुसार, पहली वारदात में बदमाशों ने एक राहगीर से मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके पैर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

इसके बाद बदमाश एक अन्य दुकान में घुसे, जहां उन्होंने एक महिला से पैसे छीनने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कान की बाली तोड़ ली और फरार हो गए।

तीनों घटनाओं के बाद बदमाश आसानी से मौके से फरार हो गए। करीब आधे घंटे तक अपराधी इलाके में उत्पात मचाते रहे, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनका आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com