बिहार में मानसून की वापसी, अगले 24 घंटे में बारिश के आसार; कई जिलों में अलर्ट जारी

बिहार में अगले 24 घंटे में मानसून फिर से एक्टिव होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पटना समेत राज्य के कई जिलों में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है।

लखीसराय के लिए रेड अलर्ट, जबकि पटना समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में बादल छाए रह सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। उत्तर बिहार, सीमांचल और कोसी क्षेत्र में कई जगह मध्यम से अच्छी बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण बिहार में भी तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आकाशीय बिजली को लेकर भी अलर्ट है। बारिश के बाद 48 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इधर, नेपाल में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। सोमवार को कोसी बराज से 91 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। इससे सुपौल के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

पटना का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बक्सर और कैमूर 40.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे अधिक गर्म रहे। नालंदा, शेखपुरा, गोपालगंज, लखीसराय, बेतिया और कैमूर में बारिश हुई है। कई जिलों में बादल छाए रहे।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com