धार्मिक उत्सव में पसरा मातम! अकोला में परिजनों की आंखों के सामने काटेपूर्णा नदी में डूबा युवक

अकोला बार्शीटाकली तहसील के दोनद स्थित काटेपूर्णा नदी में स्नान के दौरान 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना शनिवार को उस समय हुई, जब ज्ञानेश्वर सोलंके (35), निवासी सिरसो गायरान, तहसील मुर्तिजापुर, आसरा माता देवस्थान पर आयोजित धार्मिक उत्सव में शामिल होने के लिए आए थे।

रस्सी के सहारे नदी पार करते समय युवक डूबा
दोपहर में ज्ञानेश्वर सोलंके मंदिर के समीप बह रही काटेपूर्णा नदी में स्नान करने उत्तरे। नदी पार करने के लिए उन्होंने वहां बंधी रस्सी का सहारा लिया और दूसरे किनारे तक पहुंच गए। लौटते समय नदी के बीचोंबीच उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में डूबने लगे।

देखते ही देखते वे परिजनों की आंखों के सामने पानी में लापता हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना दोनद निवासी सचिन कावरे तथा मुर्तिजापुर निवासी बंटी पिंपले ने तत्काल पिंजर के पुलिस स्टेशन को दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गजानन राठोड ने मानव सेवा आपत्ती व्यवस्थापन फाउंडेशन, पिंजर प्रमुख एवं लाइफगार्ड दीपक सदाफले से संपर्क कर खोज एवं बचाव दल को मौके पर रवाना किया।

सूचना मिलते ही खोज अभियान शुरू

सूचना मिलते ही दीपक सदाफले ने बिना विलंब किए अपने सहयोगी मयूर सलेदार, शेखर केवट, रोशन सपकाल, अक्षय भड, साहिल देशमुख, सचिन कुकडे, पवन भड और हर्षल वानखडे के साथ आधुनिक खोज एवं बचाव उपकरण लेकर घटना स्थल पहुंचकर अभियान शुरू किया।

दल ने पहले नदी के प्रवाह और स्थान का आकलन किया, फिर जवानों ने नदी में गोता लगाकर मात्र 10 मिनट के भीतर गहराई में फंसे ज्ञानेश्वर सोलंके के शव को बाहर निकाल लिया।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com