सीधी में रहस्यमयी मौत! नहर में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव

सीधी : जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कपुरी बेदलियान में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब बाणसागर नहर में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान किशोरी लाल बंसल (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रविवार रात से लापता थे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नहर के समीप पशु चराने गए ग्रामीणों ने पानी में शव तैरते देखा.देखते ही देखते खबर गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए.

ग्रामीण लवकुश गुप्ता एवं उनके साथियों ने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए लगभग 12 फीट गहरे पानी और तेज बहाव के बीच उतरकर शव को बाहर निकाला.इसके बाद तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही चुरहट थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की.प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों द्वारा रामपुर नैकिन थाने में दर्ज कराई गई थी.

थाना प्रभारी ने बताया कि जिस नहर में शव मिला है, वह सिहावल की ओर जाती है और बाणसागर नहर के नाम से जानी जाती है.फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की गहन जांच में जुटी हुई है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.घटना के बाद से गांव में शोक और भय का माहौल बना हुआ है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com