पंजाबी सिनेमा में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का डेब्यू, सोनम बाजवा बनेंगी हीरोइन? बातचीत शुरू

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हिंदी सिनेमा में गैंग्स ऑफ वासेपुर, बजरंगी भाईजान, किक, रईस और बदलापुर जैसी दर्जनों शानदार फिल्में दी हैं. इस वक्त उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में भी हैं. उन्होंने साउथ में तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है. बॉलीवुड में लंबे वक्त तक अपने टैलेंट का जलवा बिखेरने के बाद अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी पंजाबी सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं.
वैरायटी इंडिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पंजाबी डेब्यू के बारे में अपनी एक रिपोर्ट में बताया है. नवाजुद्दीन गिप्पी ग्रेवाल के एक प्रोजेक्ट से पंजाबी सिनेमा इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत कर रहे हैं. नवाजुद्दीन की इस फिल्म के लिए मशहूर एक्ट्रेस सोनम बाजवा को अप्रोच किया गया है. सोनम पंजाबी सिनेमा के साथ साथ बॉलीवुड में भी बॉर्डर 2, हाउसफुल 5, बागी 4 और एक दीवाने की दीवानियत जैसे कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस वक्त वो कई परोडेक्ट्स में बिज़ी हैं. इनमें सबसे बड़ा प्रोजेक्ट हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड 2’ माना जा रहा है. अभी से ही इस फिल्म का तगड़ा बज़ है. हाल ही में मेकर्स ने ऐलान किया था कि इस फिल्म का हिस्सा आलिया भट्ट भी होंगी. इसमें सोहम शाह लीड रोल में हैं. इसका पहला पार्ट साल 2018 में आया था. तब ये फिल्म अच्छी कमाई करने में नाकान रही थी. 2024 में री-रिलीज होने पर फिल्म ने बंपर सफलता हासिल की थी. पहले पार्ट का निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया था और अब दूसरे पार्ट का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं.
आखिरी बार इस फिल्म में दिखे थे
इसके अलावा नवाजुद्दीन के पास इस वक्त लायन कॉलिंग, सेक्शन 108, द ग्रेट स्केप फरार और ब्लाइंड बाबू जैसे कई प्रोजेक्ट्स हैं. नवाजुद्दीन आखिरी बार ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ फिल्म में नज़र आए थे, जो 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में आई थी.











