नशा तस्करों पर नीमच पुलिस की कार्रवाई, कार से एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नीमच: मध्यप्रदेश में नशे के कारोबार पर लगातार पुलिस का हंटर चल रहा है। राज्य में नशे के खिलाफ 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी-नारकोटिक्स विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न राज्यों में ​पुलिस की टीमें अवैध मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज रही है।

इसी बीच, नीमच में सिटी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की टीम ने मनासा नाका पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 लाख 5 हजार रुपये कीमत की एमडी ड्रग्स व डोडाचूरा सहित कुल 21 लाख 30 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार से एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा बरामद

जानकारी अनुसार, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, एएसपी हेमलता अग्रवाल एवं सीएसपी किरण चौहान के मार्गदर्शन में नीमच सिटी थाना प्रभारी विजय सागरिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में दो लोग अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही तत्काल प्रभाव से पुलिस ने मनासा नाका पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की ब्रेजा कार (MP 44 ZD 3819) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के भीतर से 100.8 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स और 10 किलो 610 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ।

कुल 21.30 लाख रुपये का मशरूका जब्त

बता दें कि पुलिस ने कुल 21 लाख 30 हजार रुपये कीमत का मशरूका जब्त किया है। इसमें 100.8 ग्राम एमडी ड्रग्स, 10 किलो 610 ग्राम डोडाचूरा शामिल है, जिसकी कुल कीमत करीब 11.05 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल सफेद रंग की ब्रेजा कार (MP 44 ZD 3819) और 3 मोबाइल फोन भी जब्त किये हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस ने मौके से दोनों तस्करों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़े गये आरोपियों की पहचान श्रवण सुरावत (42), पिता दुर्गालाल बंजारा, निवासी ग्राम रायसिंहपुरा, थाना नीमच सिटी और मुबिन मंसूरी (39), पिता रशीद मंसूरी, निवासी डाक बंगले के पास, राजीव नगर, थाना नीमच सिटी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह अवैध मादक पदार्थ कहां से लाए थे और इसे किसे सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि आगे भी नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध नशे के कारोबार को जड़ से खत्म किया जाएगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close