‘अब मेरी ड्यूटी खत्म’… स्टेशन पर ट्रेन खड़ी कर लोको पायलट गायब, 3 घंटे तक परेशान रहे यात्री

बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर एक अजीबो-गरीब स्थिति तब पैदा हो गई, जब लोको पायलट ने ड्यूटी टाइम खत्म होने के बाद ट्रेन चलाने से इनकार कर दिया. इसके चलते डीएमयू ट्रेन करीब तीन घंटे तक स्टेशन पर ही खड़ी रही और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
जानकारी के अनुसार, मालदा से रोजाना सुबह 6:35 बजे सिलीगुड़ी के लिए डीएमयू ट्रेन संख्या 75719 रवाना होती है. इस ट्रेन में बड़ी संख्या में दैनिक कामकाज के लिए आने-जाने वाले यात्री सफर करते हैं. बताया जा रहा है कि ट्रेन पहले से ही करीब तीन घंटे देरी से चल रही थी.
लोको पायलट ने खड़ी कर दी ट्रेन











