यूजीसी नेट आंसर-की को लेकर NTA का बड़ा अपडेट, जानें कब होगी जारी?

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 10 अगस्त 2026 को सार्वजनिक सूचना जारी कर बताया है कि UGC NET जून 2026 की प्रोविजनल आंसर की इसी सप्ताह जारी की जाएगी. इसके साथ ही CSIR-NET और ICAR AIEEA (PG) और AICE (PhD) 2026 की प्रोविजनल आंसर की भी जारी की जाएगी. आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने आंसर का मिलान कर सकेंगे और गलत आंसर होने की स्थिति में आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे. हालांकि, एनटीए ने अभी आंसर की जारी करने की सटीक तारीख और ऑब्जेक्शन की अंतिम तारीख नहीं बताई है.
आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने प्रश्नपत्र में दिए गए आंसरों का मिलान आंसर-की से कर सकते हैं. इससे उन्हें अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने में भी मदद मिलेगी.
गलत आंसर पर ऐसे दर्ज होगी आपत्ति
अगर किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर की में दिए गए किसी आंसर पर आपत्ति है तो वह एनटीए की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली निर्धारित ऑब्जेक्शन विंडो के जरिए चुनौती दे सकेगा. एजेंसी आंसर की जारी करते समय आपत्ति दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया, जरूरी नियम और अन्य संबंधित जानकारी भी बताएगी.
अभी ऑब्जेक्शन विंडो की तारीख और आपत्ति फीस को लेकर कोई जानकारी जारी नहीं हुई है. इसलिए उम्मीदवारों को एनटीए के अगले अपडेट का इंतजार करना होगा.
UGC NET आंसर की कैसे चेक करें?
आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स से इसे देख सकेंगे:
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- UGC NET जून 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें.
- प्रोविजनल आंसर की स्क्रीन पर चेक करें.
- अपने उत्तरों का मिलान करें.
- जरूरत होने पर तय समय में आपत्ति दर्ज करें.
- आंसर की और आपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड को सुरक्षित रखें.











