एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी-2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी (NTPC) ग्रेजुएट सीबीटी-2 परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन अभ्यर्थियों ने सीबीटी-1 परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है, वो अब अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा 10 जुलाई 2026 को देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इससे पहले 30 जून को सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की गई थी ताकि उम्मीदवार अपनी यात्रा की तैयारी समय रहते कर सकें
एडमिट कार्ड में डिटेल्स को करें चेक
अब एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी मिल सकेगी. कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वो परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारियों की अच्छी तरह चेक कर लें. अगर किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है तो संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड से तुरंत संपर्क करें. परीक्षा केंद्र पर एंट्री के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो पहचान पत्र भी ले जाना अनिवार्य होगा.
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
उम्मीदवार सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं. होमपेज पर मौजूद ‘Latest Updates’ या ‘Current Recruitment’ सेक्शन में जाकर ‘RRB NTPC Graduate CBT-2 Admit Card 2026’ के लिंक का चयन करें.
इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और स्क्रीन पर दिया गया सिक्योरिटी कोड दर्ज करें. सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें. इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा. उम्मीदवार उसमें दर्ज नाम, परीक्षा केंद्र, तारीख और समय सहित सभी डिटेल्स चेक कर लें. भविष्य की जरूरत के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख लें.
परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पर पहुंचें और बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.











