GPM: सफाई के बहाने दो ठगों ने बुजुर्ग से तीन लाख के जेवर उड़ाए

गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिले के मधुबन कॉलोनी सारबहरा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग पन्ना लाल पंत के साथ दो अज्ञात ठगों द्वारा ठगी किए जाने का मामला सामने आया है.
ठग खुद को फेरीवाला बताकर उनके घर पहुंचे और बर्तन साफ करने के बहाने करीब दो लाख रुपए मूल्य के सोने के गहने लेकर फरार हो गए.
दरअसल पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है, जहां सारबहरा के मधुबन कॉलोनी में दो व्यक्ति कांसा-पीतल के बर्तन साफ करने का पाउडर बेचते हुए पन्ना लाल पंत के घर आए। जिस पर बुजुर्ग नहीं कांसा का बर्तन साफ करने के लिए दिया, उन्होंने बुजुर्ग को झांसे से में लेते हुए बताया कि वे सोने-चांदी के गहने भी चमका देते हैं.
इस पर पंत ने अपने घर के सोने के गहने एक अंगूठी, मंगलसूत्र और कंगन उन्हें चमकाने के लिए दे दिए। ठगों ने पंत से गरम पानी लाने को कहा, और जैसे ही वह घर के अंदर गए, दोनों मोटरसाइकिल से गहनों समेत फरार हो गए.
घटना के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना थाना गौरेला में दी. जिस पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया ठगी का अपराध पाते हुए मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है.











