एक दिन, एक जगह और ढेरों सुविधाएं—बलिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का ऐलान

यूपी : बलिया में न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया अनिल कुमार झा के आदेशानुसार दिनांक 22 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाले मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई. यह बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय, बलिया के तत्वावधान में संपन्न हुई. जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार गोंड ने की.
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया. बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रस्तावित मेगा शिविर से पूर्व लघु एवं सूक्ष्म विधिक साक्षरता तथा जागरूकता शिविरों का आयोजन कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए साथ ही जन-सामान्य को यह जानकारी दी जाए कि मेगा शिविर में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर प्राप्त किया जा सकेगा.
बताया गया कि शिविर में वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना, किसानों से संबंधित योजनाएं, दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाएं सहित अन्य विभागीय योजनाओं से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

बैठक में तहसीलदार सदर अतुल हर्ष, नायब तहसीलदार बांसडीह विशाल साह, नायब तहसीलदार सिकंदरपुर दुर्गेश प्रसाद गोंड, नायब तहसीलदार बैरिया अनिल कुमार यादव, सूचना अधिकारी ऋषभ देव त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र पौत्स्यायन, जिला कार्यक्रम अधिकारी के प्रतिनिधि अमरनाथ चौरसिया सहित श्री विनोद सिंह उपस्थित रहे. अधिकारियों ने मेगा शिविर को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने का आश्वासन दिया.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com