खेल प्रतिभाओं के लिए मौका: OBC छात्रों के प्रवेश हेतु आवेदन 6 जुलाई तक, 7 को ट्रायल

शासकीय बालक खेल परिसर (अन्य पिछड़ा वर्ग), गोगांव में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। केवल अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 6 जुलाई शाम 4 बजे तक निशुल्क आवेदन जमा कर सकते हैं।
कक्षा 6वीं, 7वीं और 8वीं में प्रवेश के लिए क्रमशः न्यूनतम आयु 11, 12 और 13 वर्ष निर्धारित की गई है। खिलाड़ी छात्रों और अच्छे कद-काठी वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन पत्र कार्यालयीन दिनों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, बाजार चौक, गोगांव स्थित खेल परिसर से प्राप्त किए जा सकते हैं।
ये डाक्यूमेंट्स लाना होगा
अंतिम चयन 7 जुलाई को सुबह 9 बजे से शारीरिक दक्षता परीक्षण के आधार पर होगा। अभ्यर्थियों को अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाते की छायाप्रति, दो पासपोर्ट फोटो तथा स्पोर्ट्स किट (टी-शर्ट, निकर और जूते) के साथ उपस्थित होना होगा।
चयनित विद्यार्थियों को शासन की ओर से निःशुल्क आवास, भोजन, नाश्ता, गणवेश, ट्रैकसूट, जूते, मोजे, छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में 9424166328, 7987881912 और 8827380481 पर संपर्क किया जा सकता है।










