15 रुपए का ऑर्डर, 500 की टिप…महिला की दरियादिली देख रो पड़ा Blinkit डिलीवरी बॉय! देखें वीडियो

इंटरनेट पर आए दिन दिल छू लेने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ क्लिप ऐसे होते हैं जो हमारे भीतर की इंसानियत को जगा देते हैं. ऐसा ही एक बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी. यह कहानी ब्लिंकिट के एक डिलीवरी बॉय (Blinkit Delivery Boy) की है, जिसकी किस्मत और दिन दोनों तब बदल गए जब एक महिला कस्टमर ने उसके छोटे से काम के लिए एक बड़ा दिल दिखाया.

15 रुपए का ऑर्डर, 500 की टिप!

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @im_blinkit_rider नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है. यह क्रिएटर अक्सर ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर के रूप में अपने रोजमर्रा के अनुभवों के छोटे-छोटे वीडियो क्लिप्स शेयर करता रहता है. इस वीडियो में डिलीवरी बॉय दिखाता है कि उसे कितनी टिप मिली है. बेहद हैरान और खुश होते हुए युवक कहता है

डिलीवरी बॉय हुआ भावुक

टिप देखने के बाद डिलीवरी बॉय पूरी तरह से भावुक हो गया. उसने कैमरे के सामने बार-बार उस महिला कस्टमर का आभार जताया. अपनी ईमानदारी और सादगी से दिल जीतते हुए उसने कहा, मैं आमतौर पर एक बार में इतना भी नहीं कमा पाता. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद दीदी. वीडियो के कैप्शन में भी उसने बेहद सादगी से लिखा है,

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com