लखीमपुर में ‘खूनी’ DCM का तांडव: 6 माह की बच्ची के हुए दो टुकड़े, मां का सीना छलनी! शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदलीं

लखीमपुर खीरी : फरधान थाना क्षेत्र में लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर बाइक और डीसीएम में टक्कर हो गई। जिसमें छह माह की बच्ची और 28 वर्षीय शाहमीन की दर्दनाक मौत हो गई. डीसीएम लेकर भागने के प्रयास में ई रिक्शा में टक्कर मार दी.जिससे ई रिक्शा में सवार चालक समेत पांच लोग घायल हो गए. सभी घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया गया है.

पठानन पुरवा निवासी इसराइल अपनी पत्नी शाहमीन और तीन बेटियों के साथ बाइक से नीमगांव अपने मामा के यहां शादी समारोह में जा रहे थे.इसराइल ने बताया वह लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग स्थिति राजेपुर गांव का पास पहुंचे थे.उसी समय सामने से डीसीएम आ गई. बाइक चालक ने बताया डीसीएम चालक ने बाइक के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी.

जिससे बाइक पर बैठी शाहमीन और रशीदा बाइक से उछलकर डीसीएम के नीचे आ गई. पहिए के नीचे आए से छह माह की बच्ची रशीदा के दो टुकड़े हो गए और 28 वर्षीय शाहमीन के सीने के ऊपर हिस्सा कुचलकर अलग हो गया.जबकि बाइक चला रहे इसराइल 29 वर्ष आफरीन छह वर्ष और पलक तीन वर्ष उछलकर दूसरी तरफ गिरने से बाल बाल बच गए.

दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से भागने के प्रयास में आगे जा रहे रिक्शा में टक्कर मार दी.जिससे रिक्शा उछलकर सड़क किनारे पलट गया.ई रिक्शा में सवार चालक समेत पांचों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी फरधान लाया गया.

जहां से ई रिक्शा चालक राजकुमार को छोड़कर चार लोगों को जिला अस्पताल ओयल के लिए रेफर कर दिया गया है।दुर्घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आकर डीसीएम मौके पर रोक लिया और चालक को पकड़ लिया.

सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और चालक को कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों से छुड़ाया।

ई रिक्शा में सवार घायलों की सूची

1. राजकुमार 23 निवासी देवरिया थाना फरधान.

2. विद्या देवी 85 वर्ष निवासी देवरिया थाना फरधान.

3. पप्पू 55 वर्ष निवासी रसूलपुर थाना नीमगांव।

4. रामफूल 86 वर्ष निवासी रसूलपुर थाना नीमगांव।

5. माया देवी 35 वर्ष निवासी अटवा थाना नीमगांव।

close
Virus-free.www.avast.com