कड़ाके की ठंड बनी काल! औरंगाबाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

औरंगाबाद: ठंड लगने से 60 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मामला गोह थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सिधाड़ी गांव निवासी रामलल्ला त्रिगुणाई के पुत्र सच्चिदानंद त्रिगुणाई के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक सच्चिदानंद इलाज़ के लिए अस्पताल निकले थे.

राज्य बस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोह जा रहे थे. इसी क्रम में उनकी अचानक तबियत बिगड़ी गई. इस दौरान बस सह चालक की मदद से उन्हें अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया. मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके आलोक में पहुंची पुलिस ने मृतक का पहचान कर, मामले की सूचना परिजनों को दी.

सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन शव से लिपटकर चीत्कार कर उठे. आवश्यक कार्रवाई के उपरांत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया. पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

स्थानीय लोगों ने मृतक के आश्रितों के लिए सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजे की मांग की है. प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि ठंड लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com