PM मोदी ने रचा इतिहास, बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 10 जून 2026 का दिन एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का दशकों पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल किया है।

10 जून 2026 को प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के लगातार प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

नेहरू का 72 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल कर उन्होंने लगातार तीसरी बार देश की कमान संभाली। इसी क्रम में उन्होंने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।यह उपलब्धि भारतीय लोकतंत्र में एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है, जिसे प्रधानमंत्री संग्रहालय (Pradhanmantri Sangrahalaya) के रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है।

निर्वाचित शासक के रूप में भी बनाया बड़ा रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री पद के अलावा नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में भी लंबा कार्यकाल पूरा किया है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनका संयुक्त कार्यकाल 8,931 दिनों से अधिक हो चुका है।

इस आंकड़े के साथ वे भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित शासक (Head of Government) भी बन गए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह उपलब्धि भारतीय राजनीति में बेहद दुर्लभ मानी जाती है।

लगातार 6 चुनाव जीतने वाले इकलौते नेता

नरेंद्र मोदी के नाम एक और अनूठा रिकॉर्ड दर्ज है। उनके नेतृत्व में भाजपा ने लगातार छह बड़े चुनावों में जीत हासिल की है।

  • गुजरात विधानसभा चुनाव – 2002
  • गुजरात विधानसभा चुनाव – 2007
  • Gujarat विधानसभा चुनाव – 2012
  • लोकसभा चुनाव – 2014
  • लोकसभा चुनाव – 2019
  • लोकसभा चुनाव – 2024

इस तरह वे भारत के ऐसे पहले नेता बन गए हैं जिनके नेतृत्व में लगातार छह प्रमुख चुनावों में जीत दर्ज की गई।

नेहरू का योगदान भी रहा ऐतिहासिक

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक देश का नेतृत्व किया। लगभग 17 वर्षों के उनके कार्यकाल को आधुनिक भारत की नींव रखने वाला दौर माना जाता हैनेहरू के नेतृत्व में देश ने औद्योगीकरण, वैज्ञानिक विकास और तकनीकी प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए। उनकी जयंती 14 नवंबर को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है।

भारतीय लोकतंत्र में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाया गया यह नया रिकॉर्ड भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में देखा जा रहा है। लगातार तीन लोकसभा चुनावों में जीत और 4,399 दिनों के कार्यकाल के साथ उन्होंने देश की राजनीति में एक नया मानदंड स्थापित किया है। आने वाले वर्षों में यह उपलब्धि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में विशेष रूप से याद की जाएगी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com