पीएम मोदी पहुंचे रायपुर, एक झलक पाने के लिए रास्ते में फूल लिए खड़ी रही जनता

रायपुर। छत्तीसगढ़ आज अपनी स्थापना की रजत जयंती मना रहा है। छत्तीसगढ़ के 25 साल पूरा होने पर राज्योत्सव को रजत जयंती समारोह के रूप में मनाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी विशेष विमान से राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने मरिपुर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया है। पीएम मोदी एयरपोर्ट से सीधे सत्य साईं हॉस्पिटल जाएंगे और “दिल की बात” कार्यक्रम में भाग लेंगे।

पीएम मोदी के विमान के लैंड होने की खबर मिलते ही एयरपोर्ट के आसपास बनी झांकियों में हलचल तेज हो गई है। हर कोई पीएम मोदी की एक झलक पाना चाहता है। जनता हाथों के फूल लेकर पीएम मोदी के स्वागत के लिए खड़ी है। लोग लगातार जय मोदी जय छत्तीसगढ़ के नारे लगा रहे हैं और काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ब्रह्माकुमारी संस्थान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर बाद प्रधानमंत्री मोदी राज्य की गर्व की पहचान बनने वाले नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे। नवा रायपुर की आधुनिक पहचान को मजबूत करते हुए, वे यहां ट्राइबल म्यूजियम का भी उद्घाटन करेंगे, जो छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और परंपरा को नई पहचान देगा।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com