पीएम विकसित भारत रोजगार योजना: रोजगार सृजन को मिलेगी नई गति, एम्स रायपुर में आज विशेष कार्यक्रम

रायपुर। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत आज एम्स रायपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे शुरू होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करीब 2400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की जाएगी।

देशभर के 200 से अधिक केंद्रों पर होगा आयोजन

यह कार्यक्रम केवल रायपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देशभर के 200 से अधिक केंद्रों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से रोजगार सृजन और युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूती मिलेगी।

जनप्रतिनिधियों की रहेगी विशेष मौजूदगी

एम्स रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान रोजगार योजनाओं के प्रभाव और भविष्य की संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।

नए कर्मचारियों को सौंपे जाएंगे नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में चयनित नए कर्मचारियों को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें औपचारिक कार्यक्षेत्र से जोड़ने की पहल को बल मिलेगा

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com