Police Naxalites Encounter-सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी! 1 करोड़ के इनामी मोडेम बालकृष्ण सहित 10 नक्सली ढेर

Police Naxalites Encounter/छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को हुए एक भीषण मुठभेड़ में 1 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली मारे गए।
Police Naxalites Encounter-पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। यह एनकाउंटर मैनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके मटाल में हुआ।
कैसे हुआ ऑपरेशन?
Police Naxalites Encounter-रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि एसटीएफ, कोबरा (सीआरपीएफ की कमांडो बटालियन) और राज्य पुलिस के जवान मैनपुर के जंगल में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे, तभी उनका नक्सलियों से आमना-सामना हो गया और दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।
मुठभेड़ के बाद जंगल में नक्सलियों के शव बिखरे पड़े हैं। फिलहाल, क्षेत्र में आईईडी होने की आशंका के चलते रात में सर्च ऑपरेशन को रोक दिया गया है।
कौन था मोडेम बालकृष्ण?Police Naxalites Encounter
मारे गए नक्सलियों में सेंट्रल कमेटी सदस्य मनोज उर्फ बालन्ना उर्फ मोडेम बालकृष्ण भी शामिल था, जो ओडिशा राज्य कमेटी के सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल रहा था।
इनामी नक्सली: बालकृष्ण पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था।
लंबी फरारी: वह पिछले 25 सालों से सुरक्षा एजेंसियों से बच रहा था। एजेंसियों के पास उसकी केवल जवानी की तस्वीर थी।
स्वास्थ्य समस्या: पुलिस के मुताबिक, बालकृष्ण कई सालों से शुगर की बीमारी से पीड़ित था, जिसके कारण उसके सिर के बाल झड़ गए थे और उसे चलने के लिए दो लाठियों का सहारा लेना पड़ता था।
गुप्त जानकारी: 15 दिन पहले ही बालकृष्ण के गार्ड कैलाश के सरेंडर करने से पुलिस को उसके बारे में कई पुख्ता जानकारियां मिली थीं।











