डीडवाना–कुचामन में पुलिस का ‘एरिया डोमिनेशन’, 288 ठिकानों पर दबिश… 7 इनामी बदमाश गिरफ्तार

डीडवाना–कुचामन जिले में  उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने एक साथ सैकड़ों ठिकानों पर दबिश देकर अपराधियों की कमर तोड़ने की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। ऋचा तोमर (आईपीएस), पुलिस अधीक्षक डीडवाना–कुचामन के निर्देशन में 1 मार्च 2026 को पूरे जिले में एक दिवसीय “एरिया डोमिनेशन अभियान” चलाया गया, जिसमें गठित विशेष टीमों ने 288 स्थानों पर छापेमारी की.

अभियान का फोकस संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा। इस दौरान कुख्यात अपराधी रोहित गोदारा और अन्य आपराधिक गैंग से जुड़े संदिग्धों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस की अचानक और समन्वित कार्रवाई से अपराध जगत में खलबली मच गई।
कार्रवाई के दौरान आर्म्स एक्ट के तहत 1 मामला दर्ज किया गया.

7 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया, जबकि 2 स्थायी वारंटी भी दबोचे गए। एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। इसके अलावा 5 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए और 33 सक्रिय अपराधियों के डोजियर तैयार कर उनकी गतिविधियों को निगरानी में लिया गया है.

एसपी ऋचा तोमर ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “संगठित अपराध, अवैध हथियार और मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। आमजन की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे.”

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com