रीवा में भव्य ‘शिव बारात’ की तैयारी: 108 स्थानों पर होगा स्वागत, उमड़ेगा आस्था का सैलाब

रीवा : शिव बारात आयोजन समिति, रीवा द्वारा इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकालने की तैयारियां जोरों पर हैं। समिति द्वारा आयोजित एक पत्रकार वार्ता में इस धार्मिक आयोजन की रूपरेखा साझा की गई, जिसमें परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा.

मनीष गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष की बारात में कई विशेष झांकियां और प्रदर्शन शामिल होंगे विशाल त्रिशूल भगवान भोलेनाथ का 30 फिट ऊंचा त्रिशूल आकर्षण का केंद्र रहेगा.
विविध झांकियां महाकाल की पालकी, आदियोगी भगवान, केदारनाथ मंदिर, नरसिंह अवतार, राधा-कृष्ण की रासलीला और शिव-पार्वती की जीवंत झांकियां.
सांस्कृतिक रंग अघोरी नृत्य, डमरू दल, देशभक्ति नृत्य और विशालकाय चिंपांजी की प्रस्तुति। संगीत: शहनाई, नगाड़िया, घोड़े, बग्घी और चलित ऑर्केस्ट्रा बारात की शोभा बढ़ाएंगे.

अधिक से अधिक शिव भक्तों को जोड़ने के लिए समिति ने दो विशेष रैलियों का आयोजन किया है:
01 फरवरी 2026: श्रृंगेश्वरनाथ (देवतालाब) के लिए फोर-व्हीलर वाहन आमंत्रण रैली.
11 फरवरी 2026: विशाल टू-व्हीलर शिव आह्वान रैली.

समिति ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम से बारात मार्ग तथा पचमठा आश्रम में पर्याप्त साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है.

भगवान भोलेनाथ की बारात का नगर में 108 स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा.समिति ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बारात में शामिल होकर भंडारा प्रसाद ग्रहण करें और पुण्य के भागी बनें.
इस पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से कमलेश अग्रवाल, प्रतीक मिश्रा, अनिल केशरी, राजेंद्र निगम, सुशील वर्मा, संजय श्रीवास्तव , राहुल गुप्ता सहित समिति के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com