छत्तीसगढ़ में यूसीसी ड्राफ्ट की तैयारी, पूर्व जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। इसके लिए यूनिफार्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

सरकार ने बताया है कि यूसीसी का ड्राफ्ट सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित समिति तैयार करेगी। समिति के अन्य सदस्यों के नाम अभी घोषित किए जाने बाकी हैं।

जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई संवैधानिक और कानूनी मामलों में अनुभवी मानी जाती हैं। वे इससे पहले उत्तराखंड और गुजरात में यूसीसी ड्राफ्ट तैयार करने वाली समितियों का नेतृत्व कर चुकी हैं। इसके अलावा वे परिसीमन आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं, जहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर और असम में परिसीमन प्रक्रिया की निगरानी की थी।

वर्तमान में जस्टिस देसाई केंद्र सरकार के 8वें वेतन आयोग की अध्यक्ष भी हैं। वे 2011 से 2014 तक सुप्रीम कोर्ट की जज रही हैं। रिटायरमेंट के बाद से उन्हें कई महत्वपूर्ण संवैधानिक और कानूनी समितियों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com