आसियान की भूमिका पर QUAD की मुहर, हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए बना ये प्लान

फिलीपींस की राजधानी मनीला में बुधवार (22 जुलाई) को क्वाड (भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया) के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई. इस दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और नियम-आधारित व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया. बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में चारों देशों ने आसियान (ASEAN) की एकता और उसकी केंद्रीय भूमिका के प्रति अपने अटूट समर्थन को दोहराया.

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा कि चारों देश आसियान के व्यापक रणनीतिक साझेदार (Comprehensive Strategic Partners) होने के नाते क्षेत्र की स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

हिंद-प्रशांत क्षेत्र की चुनौतियों पर चर्चा

क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र के सामने मौजूद चुनौतियों और अवसरों पर विस्तार से चर्चा हुई. विदेश मंत्रियों ने आसियान आउटलुक ऑन द इंडो-पैसिफिक (AOIP) के व्यावहारिक क्रियान्वयन को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई. इसके तहत समुद्री और अंतरराष्ट्रीय अपराधों से जुड़ी सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि एवं आर्थिक सुरक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों तथा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया गया.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com