खाटू श्याम पर विवादित टिप्पणी से बवाल, अजमेर में कथा वाचक किरीट भाई का विरोध; भक्त बोले- मांगें माफी

राजस्थान के अजमेर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कथा वाचक किरीट भाई की ओर से खाटू श्याम बाबा को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के बाद माहौल गर्मा गया. जवाहर रंगमंच पर आयोजित कार्यक्रम में दिए गए बयान से नाराज श्याम भक्तों और श्याम प्रेमियों ने आपत्ति जताई. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु उस निजी होटल पहुंच गए, जहां किरीट भाई ठहरे हुए थे. वहां उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग पर अड़ गए.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com