‘राहुल गांधी को सदन के कामकाज में नहीं, सिर्फ मुद्दे बनाने में दिलचस्पी’, किरन रिजिजू का कांग्रेस पर तीखा हमला

तवांग: संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को संसद के सुचारू संचालन में कोई दिलचस्पी नहीं है और कुछ गैर सरकारी संगठनों (NGO) ने उन्हें सिखा-पढ़ा दिया है कि उनकी पार्टी के ”अच्छे दिन” आएंगे, इसीलिए वह सदन को बाधित कर रहे हैं। रिजिजू ने यह भी कहा कि सरकार संसद में स्थिति को शांत करने के लिए कांग्रेस को ”मनाने’ के वास्ते कोई और कदम नहीं उठाएगी क्योंकि वे अपने स्तर पर सदन के सुचारू संचालन के लिए कई कोशिश कर चुके हैं लेकिन उनका कोई फायदा नहीं हुआ।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com