छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट…रायपुर में सुबह से कोहरा:अंबिकापुर सबसे ठंडा, 31.5°C के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म

छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव के कारण आज सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं तापमान की बात करें तो उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक 1 से 3 डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।

इसके साथ ही रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। पिछले 24 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 31.5°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11°C रहा।

वहीं रायपुर और आसपास के जिलों में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। रायपुर में दिन का तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। बलरामपुर, कोरिया और जशपुर में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम पूरी तरह खराब नहीं होगा, लेकिन बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।

तीन तरह से सिनोप्टिक सिस्टम बने, इसलिए बदल रहा मौसम

इस समय वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। जो ऊपर की हवाओं में एक लंबी नाली (गर्त) की तरह सक्रिय है। यह जमीन के पास नहीं, बल्कि करीब 5-6 किमी ऊंचाई पर चल रहा है। आसान शब्दों में कहें तो:ऊपर की हवाओं में हलचल बनी हुई है, जो बादल बनने और मौसम बदलने की वजह बनती है।

इसके अलावा उत्तर भारत के ऊपर बहुत ऊंचाई पर तेज रफ्तार हवाएं (जेट स्ट्रीम) बह रही हैं। इनकी स्पीड करीब 125 नॉट (बहुत तेज) है और ये 12-13 किमी ऊंचाई पर हैं। ये तेज हवाएं मौसम को आगे खिसकाने और अचानक बदलने में बड़ी भूमिका निभाती हैं।

संभावना है कि 30 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में एंट्री कर सकता है। मतलब एक और सिस्टम आने वाला है, जो मौजूदा हलचल को और मजबूत कर देगा

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com