raipur commissionerate system- प्रदेश में जल्द लागू होगा पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम! 7 IPS अधिकारियों की कमेटी करेगी पूरा प्लान

raipur commissionerate system/छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 1 नवंबर से पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है।

raipur commissionerate system-इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, सरकार के निर्देश पर डीजीपी अरुणदेव गौतम ने सीनियर एडीजी प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में सात आईपीएस अधिकारियों की एक समिति का गठन किया है।

कमेटी में कौन-कौन शामिल हैं?

एडीजी प्रदीप गुप्ता के अलावा, इस समिति में ये प्रमुख अधिकारी शामिल हैं:

  • पुलिस महानिरीक्षक (नारकोटिक्स) अजय यादव
  • पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा
  • पुलिस महानिरीक्षक (अअवि) ध्रुव गुप्ता
  • उप पुलिस महानिरीक्षक (दूरसंचार) अभिषेक मीणा
  • उप पुलिस महानिरीक्षक (सीसीटीएनएस) संतोष सिंह
  • पुलिस अधीक्षक (विआशा) प्रभात कुमार

कानूनी सलाह के लिए, लोक अभियोजन संचालनालय की संयुक्त संचालक मुकुला शर्मा को भी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है.raipur commissionerate system

यह समिति इस बात पर विचार करेगी कि पुलिस कमिश्नर सिस्टम को छत्तीसगढ़ पुलिस एक्ट 2007 के मौजूदा प्रावधानों के तहत लागू किया जाए या इसके लिए एक अलग से नया एक्ट बनाया जाए।

अगर नया एक्ट बनाना होगा, तो इसके लिए दो रास्ते होंगे: विधानसभा से अधिनियम पारित कराना या राज्यपाल से अध्यादेश जारी कराना।

चूंकि राज्योत्सव के मौके पर रायपुर में इस प्रणाली की शुरुआत होनी है, इसलिए समिति अन्य राज्यों की कमिश्नरेट प्रणालियों का अध्ययन करके छत्तीसगढ़ के लिए सबसे बेहतर मसौदा तैयार करने का प्रयास कर रही है।