रायपुर पुलिस ने अमित बघेल को भगोड़ा घोषित किया,5000 का रखा इनाम

रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को रायपुर पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। विवादित टिप्पणी के मामले में उनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई भी की थी, लेकिन वह अब तक फरार हैं। पुलिस ने अमित बघेल की तलाश में सघन अभियान चलाया है और उसे पकड़ने के लिए 5,000 रुपए का इनाम घोषित किया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और जनता से सहयोग की अपील की गई है। रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने इस मामले में जनता से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

एसएसपी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि थाना कोतवाली और थाना देवेंद्रनगर में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अमित बघेल व अन्य के विरुद्ध पंजीबद्ध अपराध की विवेचना जारी है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर शांति व्यवस्था न बिगाड़ें और पुलिस पर भरोसा रखें। अमित बघेल के भगोड़ा घोषित होने के बाद पुलिस ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए शहरभर में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस टीम लगातार उसके संभावित ठिकानों की खुफिया जानकारी जुटा रही है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com