India’s Got Latent 2 में राखी सावंत की एंट्री? समय रैना के शो में फिर लगेगा कंट्रोवर्सी का तड़का!

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का मोस्ट पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ नए सीजन के साथ वापस आ चुका है. इस शो का दूसरे सीजन आते ही इंटरनेट पर छा गया. दिलचस्प बात ये रही कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में गेस्ट कोई और नहीं, बल्कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ आईं. ‘अल्फा’ की टीम के साथ समय रैना की कॉमिक टाइमिंग खूब जमी. जहां सोशल मीडिया पर इस शो की बातें हो रही हैं, इसी बीच खबर आई है कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ में एक बार फिर से राखी सावंत वापसी कर सकती हैं.

समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 1 में राखी सावंत ने आकर ऑडियंस को खूब हंसाया था. इस शो का राखी सावंत वाला एपिसोड अभी तक लोगों का पसंदीदा बना हुआ है और सोशल मीडिया पर इसके क्लिप्स आज भी काफी शेयर किए जाते हैं. समय रैना के साथ उनके हालिया वीडियो ने इस शो में वापसी की अफवाहों को और तेज कर दिया है.

इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में राखी सावंत?

इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, राखी सावंत जल्द ही समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में वापसी कर सकती हैं. इस नए सीजन का पहला एपिसोड हाल ही में 20 जून को रिलीज हुआ था, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी पहले गेस्ट के तौर पर शामिल हुई थीं. वहीं, पहले सीजन के दौरान राखी ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के 12वें एपिसोड में गेस्ट पैनलिस्ट के तौर पर शामिल हुईं. इस स्टार-स्टडेड पैनल में कॉमेडियन महीप सिंह, आशीष सोलंकी, यशराज और बलराज सिंह घई भी शामिल थे.

राखी और समय का कोलैबोरेशन

एंटरटेनमेंट क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. चाहे रियलिटी शो हों, पैपराजी के साथ वायरल बातचीत हो, सोशल मीडिया वीडियो हों या बेबाक इंटरव्यू, वो लगातार लोगों के बीच सुर्खियों में बनी रही हैं. अब जब से समय रैना के शो का दूसरा सीजन आया है, तभी से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि राखी एक बार फिर इस शो में तड़का लगाने आ सकती हैं. हालांकि, राखी या मेकर्स की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुई है, लेकिन इस खबर ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. हाल ही में राखी सावंत और समय रैना को एक साथ देखा गया. उन्हें साथ देखे जाने के बाद ऑडियंस को लग रहा है कि दोनों के बीच एक और कोलेबोरेशन हो सकता है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com