धुरंधर के एंड क्रेडिट सीन में रणवीर सिंह की वैनिटी वैन की चर्चा

थिएटर में जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ 30 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। ओटीटी रिलीज के बाद भी यह फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है और लोग फिल्म से जुड़ी चीजें साझा कर रहे हैं। खासतौर पर रणवीर सिंह की वैनिटी वैन की चर्चा शुरू हो गई है।

ओटीटी रिलीज के बाद ‘धुरंधर’ के एंड क्रेडिट सीन का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ। इसमें वेंडर्स और ट्रांसपोर्टेशन स्टाफ को भी क्रेडिट दिया गया है। क्रेडिट सीन में रणवीर सिंह के किरदार हमजा के तीन वैन का जिक्र किया गया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगा कि क्या सेट पर रणवीर और उनकी टीम के लिए तीन वैन थे।

क्रेडिट सीन में तीन वैन का उल्लेख इस तरह किया गया है – हमजा वैन, हमजा स्टाफ वैन और हमजा नॉर्मल वैन। लोग इसे रणवीर सिंह की पर्सनल वैनिटी वैन से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ यह भी चर्चा है कि अगर यह रणवीर की वैनिटी वैन है तो फिर उनके किरदार का नाम क्यों लिखा गया और उनका असली नाम क्यों नहीं।

फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने ‘धुरंधर’ में बारीकी पर ध्यान रखा है। क्रेडिट सीन के पीछे का राज फिलहाल अज्ञात है। सोशल मीडिया पर पहले पार्ट से जुड़ी बातें वायरल हो रही हैं और फैंस ‘धुरंधर 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com