शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर आरोपी ने तोड़ा रिश्ता, जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर शादी से इनकार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी ने विश्वास तोड़कर युवती का शोषण किया।

जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती मई 2025 में बगीचा क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थी। वहीं उसकी मुलाकात गांव के ही 21 वर्षीय युवक वीरेन्द्र विश्वकर्मा से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने युवती को शादी का वादा किया। इसी बहाने उसने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शादी समारोह के दौरान करीब सात दिनों तक आरोपी ने युवती के साथ संबंध बनाए और बाद में अपने गांव लौट गया।

कुछ महीनों बाद जब युवती गर्भवती हो गई, तो उसने आरोपी से शादी करने की बात कही, लेकिन वीरेन्द्र ने साफ इनकार कर दिया। युवती ने जब उसे बार-बार संपर्क करने की कोशिश की तो आरोपी ने दूरी बना ली। इसके बाद पीड़िता ने धरमजयगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच में यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का होने के कारण उसे शून्य अपराध के रूप में दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए बगीचा पुलिस को सौंपा गया।

पुलिस ने मामले को अपराध क्रमांक 233/2025 के तहत बीएनएस की धारा 69 में दर्ज किया। जांच के दौरान साक्ष्य और गवाहों के बयान जुटाए गए, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में वीरेन्द्र ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से जुड़े अपराधों के प्रति बेहद संवेदनशील है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और इस तरह के अपराधों में दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com