रेड सिल्क साड़ी में सजी दुल्हन बनीं रश्मिका, वरमाला के वक्त छलक पड़े जज़्बात


एंटरटेनमेंट न्यूज़। अभिनेत्री Rashmika Mandanna और अभिनेता Vijay Deverakonda ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी रचाई। शादी की आधिकारिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। समारोह बेहद भव्य और पारंपरिक अंदाज में संपन्न हुआ।
साड़ी पर बारीक जरी का काम
अपने खास दिन पर रश्मिका ने मशहूर डिज़ाइनर Anamika Khanna द्वारा डिज़ाइन की गई खूबसूरत रेड सिल्क साड़ी पहनी। रस्ट रेड शेड की इस साड़ी पर चौड़ा लाल बॉर्डर और बारीक जरी का नाजुक काम किया गया था, जो क्लासिक साउथ इंडियन ब्राइडल लुक को दर्शा रहा था।
गोल्ड ज्वेलरी से निखरा लुक
रश्मिका ने अपने लुक को हैवी टेंपल ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया। माथे पर पारंपरिक गोल्ड पट्टी, लेयर्ड गोल्ड हार, चोकर और लंबा हार—ऊपर से लेकर नीचे तक सोने के आभूषणों से सजी रश्मिका बेहद खूबसूरत नजर आईं। वरमाला के दौरान उनकी आंखें नम होती भी दिखाई दीं, जिसने इस पल को और भावुक बना दिया।
वहीं विजय देवरकोंडा भी पारंपरिक साउथ इंडियन दूल्हे के अंदाज में नजर आए। उन्होंने सफेद रेशमी धोती के साथ लाल रंग का मैचिंग अंगवस्त्रम धारण किया, जिस पर आकर्षक बॉर्डर वर्क था।
रश्मिका का खास नोट
शादी की तस्वीरें साझा करते हुए रश्मिका ने अपने पति के लिए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने विजय को वह शख्स बताया जिसने उन्हें सच्चे प्यार का एहसास कराया, बड़े सपने देखने का हौसला दिया और हर कदम पर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया।
तस्वीरें सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने नवविवाहित जोड़े को ढेरों शुभकामनाएं दीं।











