होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात: 28 फरवरी को खाते में आएगा धान बोनस

रायपुर। Chhattisgarh के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। धान बोनस का इंतजार कर रहे लाखों अन्नदाताओं को होली से पहले राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने घोषणा की है कि 28 फरवरी को कृषक उन्नति योजना की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

25 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष 25 लाख 24 हजार से अधिक किसानों को 10,292 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी। यह भुगतान सीधे बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत खातों में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है, ताकि किसान खुशहाल तरीके से त्योहार मना सकें।

बिल्हा में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

बिलासपुर जिले के बिल्हा में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री स्वयं शामिल होंगे। उनका संबोधन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम स्थलों पर प्रसारित किया जाएगा।

धान खरीदी का रिकॉर्ड

राज्य में 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक चले धान खरीदी अभियान के तहत 25 लाख 11 हजार से अधिक किसानों से लगभग 140 लाख टन धान खरीदा गया। इसके एवज में 33,149 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। किसानों की मांग पर खरीदी अवधि में दो दिन की बढ़ोतरी भी की गई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ “धान का कटोरा” है और यहां की 80 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। सरकार किसानों को देश में सबसे बेहतर कीमत देने के लिए प्रतिबद्ध है।

28 फरवरी को बोनस राशि जारी होने के साथ ही प्रदेश के लाखों किसानों की होली इस बार और भी खुशहाल होने वाली है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com