कोरबा: कोल्ड ड्रिंक कैन में फंसा रैट स्नेक, लोगों की सूचना पर पहुंची RCRS टीम ने सांप की बचाई जान

कोरबा: जिले के कोसाबाड़ी मुख्य मार्ग से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक रैट स्नेक (धामन सांप) पानी पीने की कोशिश में गलती से कोल्ड ड्रिंक के खाली कैन में फंस गया. सड़क किनारे फंसे सांप को देखकर स्थानीय लोग घबरा गए और तुरंत रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (RCRS) को सूचना दी.

अविनाश यादव ने दिखाई समझदारी, सावधानी से किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही RCRS टीम के अध्यक्ष अविनाश यादव मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि सांप की लंबाई लगभग 5 फीट थी और यह जहरीला नहीं था. अविनाश ने स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया और कैंची की मदद से कैन को बड़ी सावधानी से काटकर सांप का सिर सुरक्षित रूप से बाहर निकाला. रेस्क्यू के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि कैन के धारदार किनारों से सांप को कोई चोट न लगे. रेस्क्यू के बाद रैट स्नेक को जंगल के खुले क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया.

लोगों से की अपील- खुले में कचरा न फेंके

RCRS टीम ने इस घटना के बाद लोगों से अपील की है कि कोल्ड ड्रिंक कैन और प्लास्टिक जैसी वस्तुएं खुले में न फेंके, क्योंकि इससे वन्यजीवों की जान को खतरा होता है. टीम ने कहा कि छोटी सी लापरवाही भी किसी जीव के लिए जानलेवा साबित हो सकती है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com