राशनकार्ड धारकों को 15 अक्टूबर तक कराना होगा ई-केवाईसी, लाभ से वंचित हो सकते हैं हितग्राही

निर्देशों के अनुसार 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का ई-केवाईसी करवाने की आवश्यकता नहीं है। प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए शासन ने “मेरा ईकेवाईसी” मोबाइल एप लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से हितग्राही केवल अपना चेहरा स्कैन करके घर बैठे ई-केवाईसी पूर्ण कर सकते हैं। इसके लिए किसी पीडीएस दुकान में जाने की आवश्यकता नहीं है।

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जिले में कुल 1,15,481 राशन कार्ड प्रचलन में हैं जिनमें 3,63,327 सदस्य पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक 3,03,439 सदस्यों का ई-केवाईसी पूर्ण हो चुका है, जबकि 59,888 सदस्यों का ई-केवाईसी शेष है।

शासन के निर्देशानुसार इन सभी शेष सदस्यों का ई-केवाईसी 15 अक्टूबर तक हर हाल में किया जाना जरूरी है। निर्धारित समय सीमा तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले सदस्य राशन कार्ड से मिलने वाले लाभ से वंचित हो सकते हैं।

निर्देशों के अनुसार 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का ई-केवाईसी करवाने की आवश्यकता नहीं है। प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए शासन ने “मेरा ईकेवाईसी” मोबाइल एप लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से हितग्राही केवल अपना चेहरा स्कैन करके घर बैठे ई-केवाईसी पूर्ण कर सकते हैं। इसके लिए किसी पीडीएस दुकान में जाने की आवश्यकता नहीं है।

यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

ई-केवाईसी प्रक्रिया आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन पर आधारित है। इसके लिए मोबाइल में “मेरा ईकेवाईसी” और “आधार फेस आरडी” दोनों एप इंस्टॉल करना आवश्यक है। एप खोलने के बाद राज्य का चयन, लोकेशन वेरीफिकेशन, आधार नंबर दर्ज करने और ओटीपी सबमिट करने के पश्चात राशन कार्ड से जुड़े विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। इसके बाद फेस ई-केवाईसी विकल्प चुनकर कैमरे के माध्यम से चेहरा प्रमाणीकरण करना होगा। सफल प्रमाणीकरण के बाद स्क्रीन पर “ईकेवाईसी रजिस्टर्ड सक्सेसफुली” का संदेश तारीख और समय सहित प्रदर्शित हो जाएगा।

शासन ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी नहीं होने की स्थिति में संबंधित सदस्य खाद्य सुरक्षा योजना से मिलने वाले सभी लाभों से वंचित हो जाएंगे।

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com