Realme C100x हुआ भारत में लॉन्च, मिलेगी 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

Realme ने बजट सेगमेंट में ग्राहकों के लिए नया Realme C100x स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी की सी सीरीज में उतारा गया ये नया फोन दो कलर ऑप्शन्स, 8000 एमएएच बैटरी के साथ उतारा गया है. कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर इस फोन के साथ 17 घंटे से ज्यादा का नेविगेशन टाइम मिलता है. इसके अलावा ये फोन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ लाया गया है. वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए इस फोन को आईपी64 रेटिंग मिली हुई है.
Realme C100x Price in India
इस रियलमी स्मार्टफोन का सिंगल वेरिएंट उतारा गया है जिसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है, इस वेरिएंट की कीमत 14499 रुपए तय की गई है. ये फोन आपको डीपब्लू टाइड्स और गोल्डन कोस्ट कलर ऑप्शन में मिलेगा. इस रेंज में ये फोन वीवो, रेडमी, ओप्पो, सैमसंग जैसे ब्रैंड के स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा.
Realme C100x Specifications
- ओएस: डुअल सिम वाला ये फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड रियलमी यूआई पर काम करता है.
- डिस्प्ले: इस बजट फोन में 6.8 इंच एचडी प्लस रिजॉल्यूशन एलसीडी पैनल है, ये फोन 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स ब्राइटनेस (HBM) और Panda-MN228 ग्लास प्रोटेक्शन के साथ उतारा गया है.
- चिपसेट: इस रियलमी स्मार्टफोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है, साथ में ग्राफिक्स के लिए Arm Mali-G57 जीपीयू दिया गया है.
- कैमरा: पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा.
- कनेक्टिविटी: इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.2, जीपीएस, बीडीएस, ग्लोनास, वाई-फाई 5, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक दिया गया है. सिक्योरिटी के लिए फोन में साइंड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है, इसके अलावा ये फोन फेस अनलॉक सपोर्ट भी करता है.
- बैटरी: 8000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि ये फोन नेविगेशन पर 17 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है











