रिमांड खत्म, कोर्ट में पेशी और वकीलों का बहिष्कार… राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आज बड़ा दिन

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में अयोध्या के वकील आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे. आज यानी सोमवार को फैजाबाद बार एसोसिएशन की मीटिंग यह फैसला लिया गया. एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका मिश्रा ने कल यानी रविवार को कहा था कि इस संबंध में अंतिम निर्णय सोमवार को लिया जाएगा. बता दें कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी 8 अभियुक्तों की रिमांड आज खत्म हो रही है. सभी आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी होगी. इस दौरान पुलिस सभी अभियुक्तों की दोबारा रिमांड मांग सकती है

सभी 8 अभियुक्तों की रिमांड आज खत्म

बता दें कि आज इन सभी आठ अभियुक्तों की रिमांड खत्म हो रही है. कल यानी रविवार को गिरफ्तार अभियुक्तों के घर छापेमारी की गई थी. इस दौरान पुलिस ने राम शंकर यादव उर्फ ​​टिन्नू के घर से कुछ ज्वैलरी, कैश और प्रॉपर्टी के कागजात बरामद किए. इसके अलावा पुलिस ने अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, रामाशंकर मिश्रा के पैतृक घरों पर भी रेड की थी.

चंदा चोरी केस में 8 लोग नामजद आरोपी

बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहली एफआईआर 25 जून को हुई थी. इसमें 8 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया. इसमें जिन लोगों के नाम हैं, उनमें राम शंकर यादव उर्फ ​​टिन्नू के साथ अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव और करुणेश पांडे शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, 4 जून को ही चोरी की जानकारी मिल गई थी.

इसके तीन दिन बाद यानी सात जून को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जांच की मांग की. इसके बाद वो चोरी को लेकर लगातार आरोप लगाते रहे. उस समय ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय ने आखिलेश के आरोपों को खारिज कर दिया. हालांकि, बाद में ट्रस्ट के अनुरोध पर सरकार ने 13 जून को SIT गठित की. हाल ही में चंपत राय ने इस्तीफा दिया है.

चढ़ावा चोरी के 20 दिन बाद हुई पहली FIR

बताया ये भी जाता है कि पांच जून को ही चोरी के 58 लाख रुपये बरामद हो गए थे. 8 जून तक 79.85 लाख रुपये रिकवर हो गए थे. इसके बावजूद 20 दिन तक FIR नहीं दर्ज की गई. 25 जून को पहली एफआईआर हुई. जबकि 4 जून को चोरी की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू हो गई. कर्मचारियों ने खुद रकम सौंपी और ट्रस्ट को रिसीविंग दी. जिनके खाते में रकम जमा थी, वो बैंक से निकसवाए गए. ट्रस्ट के अधिकारी पहले दिन टिन्नू के घर नहीं गए. रिकवरी अभियान में ट्रस्ट की गाड़ी का इस्तेमाल नहीं किया गया. ट्रस्ट के पदाधिकारी निजी वाहनों से आरोपियों के घर गए.

चंदा चोरी पर अखिलेश- CM योगी में वाकयुद्ध

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में वाकयुद्ध छिड़ गया है. कल यानी रविवार को अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के लिए प्राथमिकता धर्म नहीं बल्कि पैसा है. बीजेपी के लिए राषअट्र प्रथम नहीं, चंदा प्रथम है. सत्ता में आने पर अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाएंगे. वहीं, अखिलेश के वार पर सीएम योगी ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव धार्मिक बनने की कोशिश कर रहे हैं. अयोध्या को तो राम भक्तों ने संवार दिया. अखिलेश श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुद्दे पर रुख साफ करें.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com