किसानों, तेंदूपत्ता संग्राहकों और महिला समूहों का सम्मान, सहकारिता को विकास की धुरी बताए CM साय

रायपुर। CM विष्णुदेव साय राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में शामिल हुए। सीएम साय ने अपने पोस्ट में लिखा, समृद्ध किसान, सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था और विकसित छत्तीसगढ़ का मार्ग सशक्त सहकारिता से होकर जाता है।

इसी संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘सहकारी सप्ताह’ के अंतर्गत आज रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर सहकार प्रेरणा पुरस्कार विजेताओं, तेंदूपत्ता संग्राहक भाई-बहनों तथा वनधन समितियों से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में ‘सहकार से समृद्धि’ का मंत्र किसानों, पशुपालकों, मछुआरों, बुनकरों और लघु वनोपज संग्राहकों के लिए आय, आत्मनिर्भरता और नए अवसरों का मजबूत आधार बन रहा है। हमारी सरकार सहकारिता को ग्रामीण विकास की मजबूत धुरी मानते हुए समृद्ध किसान, सशक्त ग्राम और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com