रीवा: साले को लेने जा रहे जीजा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, घर में पसरा मातम

रीवा: जिले के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत मुख्य बाजार में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया.

सिरमौर SDOP उमेश प्रजापति ने बताया कि मृतक की पहचान विजय त्रिपाठी, निवासी ग्राम गुहिया के रूप में की गई है. बताया गया कि विजय के घर में एक मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन था. इसी सिलसिले में वह अपने साले को लेने के लिए बाइक से बैकुंठपुर कस्बे की ओर आए थे. जैसे ही वह मुख्य बाजार के पास पहुंचे, एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया.

टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय को संभलने का मौका तक नहीं मिला और ट्रक के नीचे आ जाने से उनकी तत्काल मृत्यु हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. SDOP ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया है और उसे थाने में खड़ा कराया गया है.

हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस बात की तस्दीक कर रही है कि यह हादसा यातायात नियमों की अनदेखी के कारण हुआ या वाहन की तेज रफ्तार इसकी मुख्य वजह थी.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com