सड़क आवास स्वास्थ्य और रोजगार बजट 2026 27 में सूरजपुर पर मेहरबानी

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹1.72 लाख करोड़ का बजट पेश किया.मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai सरकार के इस ‘संकल्प’ बजट का असर सरगुजा संभाग के जिलों, खासकर सूरजपुर, पर भी व्यापक रूप से दिखाई देने की उम्मीद है.विभागवार समझें तो जिले को मिलने वाली संभावित सौगातें इस प्रकार हैं—
लोक निर्माण एवं ग्रामीण विकास विभाग
ग्रामीण सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए राज्य स्तर पर बड़ा प्रावधान (लगभग ₹1,700 करोड़)।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (ग्रामीण) के लिए लगभग ₹4,000 करोड़.
सूरजपुर पर असर: दूरस्थ ग्राम पंचायतों की कनेक्टिविटी सुधरेगी, आवासहीन परिवारों को पक्का मकान मिलने की प्रक्रिया तेज होगी.
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग
23 नए औद्योगिक पार्कों की स्थापना के लिए ₹250 करोड़ का प्रावधान.
सूरजपुर पर असर: जिले में लघु-मध्यम उद्योगों को बढ़ावा, स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर, स्वरोजगार को प्रोत्साहन.
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग
कृषि उन्नयन और किसान सहायता योजनाओं के लिए हजारों करोड़ का प्रावधान.
प्राकृतिक खेती, सिंचाई पंप और कृषि यंत्रीकरण पर फोकस.
सूरजपुर पर असर: धान उत्पादक और वनांचल क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ, खेती की लागत घटाने और उत्पादन बढ़ाने में मदद.
महिला एवं बाल विकास विभाग
‘महतारी वंदन योजना’ के लिए ₹8,200 करोड़.
250 महतारी सदनों के निर्माण हेतु ₹75 करोड़.
18 वर्ष पूर्ण करने वाली बेटियों के लिए आर्थिक सहायता योजना.
सूरजपुर पर असर: ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, स्व-सहायता समूहों को गति मिलेगी, किशोरियों को सामाजिक सुरक्षा.
स्वास्थ्य विभाग
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए लगभग ₹2,000 करोड़.
आयुष्मान भारत योजना के लिए लगभग ₹1,500 करोड़.
आदिवासी व दूरस्थ क्षेत्रों में डॉक्टर भर्ती और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर.
सूरजपुर पर असर: जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएं बढ़ेंगी, गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा.
परिवहन एवं क्षेत्रीय कनेक्टिविटी
बस्तर-सरगुजा क्षेत्र को जोड़ने वाली बस सेवाओं के लिए ₹10 करोड़.
सूरजपुर पर असर: जिला मुख्यालय से अन्य संभागीय क्षेत्रों तक आवागमन आसान होगा, व्यापार और शिक्षा गतिविधियों को बढ़ावा.
पर्यटन विभाग
सरगुजा क्षेत्र के पर्यटन स्थलों (जैसे मैनपाट) के विकास हेतु ₹5 करोड़.
सूरजपुर पर असर: पर्यटन सर्किट विकसित होने से स्थानीय व्यवसाय, होटल और परिवहन क्षेत्र को लाभ.
‘संकल्प’ बजट में घोषित प्रावधानों का सीधा और परोक्ष लाभ सूरजपुर जिले को मिलने की उम्मीद है। सड़क, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण और उद्योग जैसे प्रमुख विभागों में आवंटित राशि जिले के विकास को नई गति दे सकती है.
अब निगाह इस बात पर रहेगी कि घोषित योजनाएं धरातल पर कितनी तेजी से उतरती हैं और सूरजपुर के गांव-गांव तक इनका वास्तविक लाभ कब तक पहुंचता है.











