महिला सरपंच के घर डकैती, एक करोड़ रुपये कैश, 60 तोला सोने के गहने और दो बंदूक भी ले गए बदमाश

मुरैना। जौरा कस्बे सटी अलापुर पंचायत की सरपंच मंजू यादव के घर मंगलवार-बुधवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया है। बदमाशों ने सरपंच पति पर कट्टा अड़ाकर लगभग एक करोड़ रुपये नकद और 50 से 60 तोले सोने के गहने, दो लाइसेंसी बंदूकें लूट ली। बुधवार की सुबह पुलिस मौके पर पंहुचकर पड़ताल में जुटी है। सरपंच के घर डकैती से इलाके में डर का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक अलापुर सरपंच मंजू यादव और उनके पति घर पर थे। इसी बीच घर के पीछे सीढ़ियां लगाकर चार हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने आकर राजकुमार यादव के मुंह पर कट्टा अड़ा दिया। सरपंच मंजू यादव के पास एक बदमाश सरिया लेकर खड़ा रहा। चिल्लाने पर राजकुमार यादव को गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद दो बदमाशों ने घर मे रखी एक करोड़ रुपये नकदी, 50 से 60 तोला सोने के गहने, दो लाइसेंसी बंदूक समेट ली।

इसके बाद बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़े, डीवीआर को तोड़ा और वाहनों की चाबी भी साथ में ले ली, जिससे कोई पीछा न कर सके। बदमाश भी कार से ही आये थे।वारदात के बाद सरपंच ने शोर मचाया तब ग्रामीण इकठ्ठा हुए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बुधवार की सुबह पुलिस टीम ने स्निफर डॉग के साथ जांच शुरू कर दी है।

जमीन की रजिस्ट्री कराने रखी थी नकदी

सरपंच के घर से बदमाश एक करोड़ रुपये नकदी ले गए है। इतनी ज्यादा नकदी घर मे होने के पीछे वजह बताई जा रही है कि, सरपंच ने कोई जमीन खरीदी है। जिसकी रजिस्ट्री होने वाली थी। इसके लिए यह पैसा घर में रखा हुआ था। सम्भवतः इस बाद का पता बदमाशों को भी पता था। जिस पर इस डकैती को अंजाम दिया गया है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com