सचिन पायलट का हिण्डौन सिटी में जोरदार स्वागत:सकरघटा में राजेश पायलट की मूर्ति का करेंगे अनावरण, किसान सम्मेलन को भी करेंगे संबोधित

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट आज करौली जिले के दौरे पर है। यहां सकरघटा गांव में वे पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसान नेता राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान आयोजित किसान सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

हिण्डौन सिटी रेलवे स्टेशन हुआ जोरदार स्वागत

इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे वे रेल मार्ग से हिण्डौन सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत-सत्कार किया। इसके बाद सचिन पायलट सड़क मार्ग से सकरघटा गांव के लिए रवाना हुए। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com