समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: दिव्यांगों पर टिप्पणी मामले में रैना समेत 5 लोगों की सभी FIR रद्द

नई दिल्ली, 14 अगस्त 2026। कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में दिव्यांग लोगों को लेकर की गई विवादित टिप्पणियों के मामले में रैना समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज सभी FIR रद्द कर दी हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला उस समय सुनाया, जब मामले में याचिकाकर्ता NGO की ओर से बताया गया कि समय रैना अब उनके संपर्क में हैं और स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (SMA) से पीड़ित लोगों की उपलब्धियों और उनकी मदद के लिए जागरूकता फैलाने को तैयार हैं।
कोर्ट ने कहा कि SMA से पीड़ित लोगों की सहायता और उनके हितों को लेकर सरकार को आवश्यक निर्देश देने के मुद्दे पर सुनवाई जारी रहेगी।
इस फैसले के बाद समय रैना को इस मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है। विवादित टिप्पणियों को लेकर उनके खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में FIR दर्ज की गई थीं।











