संजय लीला भंसाली ने दिया ‘लव एंड वॉर ‘ पर फैल रही झूठी अफवाओं का जवाब

हाला में ही संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही ‘लव एंड वॉर’ फिल्म को ले कर कई प्रकार की अफवाहें सामने आ रही है। खबर यह मिली थी की फिल्म की शूटिंग डिले हो गई है और भंसाली जी की सेहत के ऊपर भी अफवाहें आई थी जोकि पूरी गलत है। ‘लव एंड वॉर ‘ फिल्म रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल जैसे सितारों की एक्टिंग से भरी है और इसका काम वक्त के मुताबिक चल रहा है। फिल्मो के दीवानो को हम ये भी बता दे की इस फिल्म का 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है।

संजय लीला भंसाली ने बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में बताया है की ‘लव एंड वॉर ‘ फिल्म का 90 प्रतिशत काम पूरा होगया है और उन्होंने ये भी बताया की अगले दो महीनो में फिल्म का 10 परसेंट काम भी पूरा हो जायेगा। यानी अभी मई में शूटिंग का पूरा काम खत्म हो जायेगा और पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरूकर दिया जायेगा।

झूठी अफवाओं का कारण

एक करीबी सोर्स से पता चला है की संजय लीला भंसाली केलिए ये प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचाने वाली कोशिशें कोई नई बात नहीं है। उनकी हर नई फिल्म के ऊपर कोई बजट प्रेशर या देरी की अफवाह आती रहती है। सच्चाई तो यह है की ‘लव एंड वॉर’ की मूवी केलिए एक्टर्स ने उतने ही दिन काम किया है जितना उनको बताया गया था।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com