शाहरुख खान की ‘किंग’ 24 दिसंबर को रिलीज, लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ से होगा क्लैश

2026 की शुरुआत होते ही बॉलीवुड में फिल्म रिलीज़ की तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है। इस साल सबसे ज्यादा इंतजार शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का था। लंबे समय तक रिलीज डेट को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन अब शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म को 24 दिसंबर 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है। इसके साथ ही फिल्म के जबरदस्त विजुअल्स भी सामने आए हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

‘किंग’ का क्लैश लक्षय लालवानी की फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ से होने जा रहा है। लक्षय लालवानी पहले शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिल्लीज़ के लिए बनी वेब सीरीज़ ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में लक्षय के साथ ‘सैयारा’ की अभिनेत्री अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में होंगी।

अब देखना यह होगा कि ‘शक्ति शालिनी’ के मेकर्स रिलीज डेट को आगे बढ़ाते हैं या ‘किंग’ के साथ क्लैश करने के लिए तैयार हैं।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com