ससुराल में दामाद ने खेला खूनी खेल, हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्या, साली सहित दो गंभीर

प्रतापपुर। प्रतापपुर थानांतर्गत ग्राम सरहरी में पति ने पत्नी, साली व एक अन्य महिला पर हथौड़े से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई तथा दो अन्य का उपचार जारी है। घटना में शामिल आरोपित, अपने साले के शादी समारोह में शामिल होने आया था। ससुराल में ही आरोपित ने खूनी खेल खेला। घटना से विवाह की खुशियां मातम में बदल गई है।
आरोपित पति गणेश कुशवाहा निवासी परसापारा (रेवटी) ग्राम सरहरी में अपने साले सुरेश कुशवाहा के घर उसके विवाह में शामिल होने आया था। बरात सरहरी से वाड्रफनगर के सरना गई थी।
बरात के साथ आरोपित भी गया था। शुक्रवार को बरात वापस सरहरी पहुंच गई थी। रात हो जाने के बाद घर के सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे।
इसी बीच रात दो बजे के करीब आरोपित गणेश कुशवाहा उठा और घर में रखे एक भारी वजन वाला हथौड़ा लेकर एक कमरे में सो रही पत्नी यशोदा कुशवाहा (32) के पास पहुंचा और उसके सिर पर हथौड़े का जोरदार प्रहार कर दिया। प्रहार से पत्नी का सिर बुरी तरह से फट गया।
प्रहार इतना भारी था कि वह बिना चीखे ही बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपित दूसरे कमरे में सो रही अपनी साली गंगोत्री कुशवाहा (28) के पास पहुंचा और उसके सिर पर भी हथौड़े से वार कर दिया।
साली की दोनों आंखें बाहर आ गईं
वार इतना तेज था कि साली की दोनों आंखें बाहर आ गईं और वह भी बिना चीखे बेहोश हो गई।
इन दोनों पर हमला करने के बाद भी आरोपित का जी नहीं भरा।
वह तीसरे कमरे में सो रही प्रतापपुर के करंजवार की महिला पिंकी कुशवाहा (30) के पास गया।
उसके सिर पर भी हथौड़े से वार कर दिया। हथौड़ा सिर पर जरूर पड़ा पर वार हल्का था।
इससे पिंकी की नींद खुल गई और वह घायल अवस्था में किसी प्रकार आरोपित से बचकर चीख-पुकार मचाते हुए कमरे से बाहर निकली।
चीख-पुकार सुनकर घर में सो रहे अन्य लोग उठे तो आरोपित मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में स्वजन गंभीर रूप से घायल तीनों को उपचार के लिए अंबिकापुर ले गए।
इस बीच पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी अनूप कुमार एक्का, प्रतापपुर थाना प्रभारी अमित कौशिक, चंदौरा थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह और फॉरेंसिक टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
फरार आरोपित की तलाश में पुलिस की तीन टीम सक्रिय
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर ने फरार आरोपित की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रतापपुर थाना, चंदौरा थाना व रेवटी चौकी की अलग-अलग तीन टीमें बनाई हैं। तीनों टीमें आरोपित की तलाश में जुटी हुई हैं।
आपसी विवाद बना घटना का कारण
बताया जा रहा है कि आरोपित पति गणेश कुशवाहा का अपनी पत्नी यशोदा (मृतका ) के साथ लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। विवाद के कारण पत्नी छह-सात महीने से अपने मायके सरहरी में ही रह रही थी।

इसी बीच अपने साले की शादी में शामिल होने आए आरोपित ने घटना को अंजाम दे दिया। इधर घटना में गंभीर रूप से घायल पत्नी यशोदा कुशवाहा (32) की अंबिकापुर में उपचार के दौरान मौत हो गई है।

वहीं आरोपित की साली गंगोत्री की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसे बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर से रायपुर रेफर किया गया है तथा पिंकी कुशवाहा (30)का उपचार अंबिकापुर में ही चल रहा है जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इसी बीच अपने साले की शादी में शामिल होने आए आरोपित ने घटना को अंजाम दे दिया। इधर घटना में गंभीर रूप से घायल पत्नी यशोदा कुशवाहा (32) की अंबिकापुर में उपचार के दौरान मौत हो गई है।

वहीं आरोपित की साली गंगोत्री की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसे बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर से रायपुर रेफर किया गया है तथा पिंकी कुशवाहा (30)का उपचार अंबिकापुर में ही चल रहा है जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com