प्रदेशभर की ग्राम पंचायतों में आज विशेष ग्राम सभा, रोजगार और विकास योजनाओं पर होगी चर्चा

प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में सोमवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ‘विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (VB-G RAM-G)’ के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही पंचायतों की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों के प्रस्तावों पर विचार कर उन्हें मंजूरी दी जाएगी।
यह मिशन 1 जुलाई से पूरे प्रदेश में लागू किया गया है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और आजीविका को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ग्राम सभा में मिशन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक के संचालन के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। ग्राम सभा संपन्न होने के बाद बैठक की विस्तृत कार्यवाही और रिपोर्ट संबंधित जिला कार्यालय को भेजी जाएगी, ताकि स्वीकृत प्रस्तावों और योजनाओं पर आगे की कार्रवाई की जा सके।











