तेज रफ्तार डंपर ने ट्रक को मारी पीछे से टक्कर, चालक की मौके पर मौत

अमेठी : जिले के रामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या–प्रयागराज नेशनल हाईवे पर शनिवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। त्रिशुंडी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट रात लगभग 12 बजे तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने चलते ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े.ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू कराया गया.करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से ट्रक का गेट काटकर चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

मृतक की पहचान लगभग 40 वर्षीय सोनू चौहान, निवासी जनपद अयोध्या के रूप में हुई है.घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुचारू कराया.

रामगंज थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.हादसे की सूचना ट्रक मालिक को दे दी गई थी, जिसके बाद उनकी दूसरी गाड़ी भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य में सहयोग किया गया.

पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण डंपर की तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com