रीवा: खाकी पर दाग! मनगवां पुलिस पर 15 लाख की लूट और फर्जी केस का आरोप

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है. मनगवां थाने की पुलिस पर एक महिला ने बेहद सनसनीखेज आरोप लगाए हैं.

महिला का दावा है कि पुलिस ने उसके पति को अवैध रूप से हिरासत में लिया, लाखों रुपये और जेवरात लूट लिए और मांग पूरी न होने पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया.

पीड़ित महिला के अनुसार, उसके पति और अन्य लोग एक बारात से वापस लौट रहे थे। रास्ते में एक ढाबे पर खाना खाते समय मनगवां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उनके पास से 15 लाख रुपये नकद, सोने की चैन और अंगूठी लूट ली। इतना ही नहीं, पुलिस पर पीड़ित के पर्स, एटीएम और अन्य कीमती सामान भी छीनने का आरोप है.

फर्जी केस और अवैध वसूली के आरोप

महिला ने वीडियो के माध्यम से अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि: पिछली घटना: पुलिस ने पहले भी उसके पति को पकड़ा था और छोड़ने के बदले 15 लाख रुपये लिए थे.

ताजा घटना: इस बार भी पुलिस लगातार पैसों के लिए धमकी दे रही थी. जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो पुलिस ने उसके पति पर फर्जी कोरेक्स (नशीली सिरप) की तस्करी का मामला दर्ज कर दिया.

अभद्रता: पीड़ित परिवार का कहना है कि जब वे थाने गए, तो उनके साथ बदतमीजी की गई और तीन दिनों तक उन्हें गुमराह किया गया.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close