रायगढ़ में नक्शा बंटांकन की धीमी रफ्तार पर सख्ती, 10 तहसीलदारों को नोटिस

रायगढ़ जिले में नक्शा बंटांकन कार्य की धीमी प्रगति पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने नाराजगी जताई है। समय-सीमा की समीक्षा बैठक में उन्होंने राज्य सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यों और लंबित मामलों की विभागवार समीक्षा करते हुए जिले के सभी 10 तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अगले एक सप्ताह में कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एक सप्ताह में सुधार के निर्देश

समीक्षा बैठक में बताया गया कि 18 नवंबर 2025 तक जिले में नक्शा बंटांकन की प्रगति 73.64 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 78.66 प्रतिशत हो गई है। इस दौरान कुल 5.02 प्रतिशत की प्रगति दर्ज की गई। 27 जुलाई से 3 अगस्त 2026 के बीच जिले में 1,008 नक्शों का बंटांकन किया गया। तहसीलवार समीक्षा में धरमजयगढ़, छाल, घरघोड़ा, मुकडेगा और तमनार की प्रगति बेहतर रही, जबकि रायगढ़, खरसिया और पुसौर में अपेक्षाकृत कम प्रगति दर्ज की गई।

लैलूंगा की प्रगति सबसे कमजोर

साप्ताहिक समीक्षा में रायगढ़ तहसील में 258, घरघोड़ा में 206, पुसौर में 200, तमनार में 165, खरसिया में 62, छाल में 53, धरमजयगढ़ में 34, कापू में 28 और मुकडेगा में 26 नक्शों का बंटांकन किया गया। वहीं लैलूंगा तहसील की साप्ताहिक प्रगति ऋणात्मक (-24) दर्ज की गई, जिसे कलेक्टर ने गंभीर माना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि अगली समीक्षा बैठक में संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com